सभी राजनीतिक दलों को देंगे दिल्ली प्रदेश का जन घोषणापत्र : मित्तल

द वीकली टाइम्स, बुधवार 15 जनवरी 2025, नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश के बेहतर सर्वांगीण विकास के लिए दिल्ली प्रदेश का जन घोषणापत्र तैयार किया जा रहा है, जिसमें दिल्ली के 8500 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने भागीदारी की है। सोमवार को जन घोषणापत्र के प्रथम ड्राफ्ट को जनता के सामने प्रस्तुत किया गया। ड्राफ्ट वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर ओमकार मित्तल के संरक्षण और मार्गदर्शन में किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राम कुमार अत्री ने दिल्ली के सर्वांगीण विकास के लिए जन घोषणापत्र के उद्देश्यों और उसकी दिशा के बारे में विस्तार से बताया। राम कुमार अत्री ने कहा, यह जन घोषणापत्र दिल्ली के विकास के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण पर आधारित है, जो समाज के हर वर्ग की जरूरतों का ध्यान रखेगा। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, परिवहन, और सामाजिक सुरक्षा जैसी प्राथमिकताओं को विशेष ध्यान में रखा गया है। दिल्ली जन आंदोलन की ओर से अभिषेक और जैविक भारत मिशन के अरुण सहरावत ने भी इस जन घोषणापत्र पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के हर नागरिक के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और एक समृद्ध समाज का निर्माण करने के लिए यह घोषणापत्र अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस घोषणापत्र को अगले कुछ दिनों में दिल्ली प्रदेश के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों को समर्पित किया जाएगा, ताकि उन्हें दिल्ली के व्यापक और संतुलित विकास के लिए एक स्पष्ट मार्गदर्शन मिल सके। दिल्ली जन घोषणापत्र 2025-29 का उद्देश्य दिल्ली को एक आदर्श शहर बनाना है, जो न केवल भारत, बल्कि दुनिया भर में एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जा सके।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार श्री उमंग बजाज और केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी का क्षेत्र की जनता से परिचर्चा कार्यक्रम की फोटो

खगोल विज्ञान थीम वाले फन एंड फेयर गो कॉस्मो का ऑर्किड स्कूल करेगा आयोजन

अब स्कूली बच्चे भी रोबोट से लेकर सस्टेनेबल टेक तक मेकाथलॉन 2024 दिल्ली एनसीआर संस्करण में इनोवेटर्स बनेंगे