फिल्म समीक्षा : SAM बहादुर

द वीकली टाइम्स, शुक्रवार 1 दिसम्बर 2023, (फिल्म समीक्षक : रेहाना परवीन) नई दिल्ली। फिल्म SAM बहादुर, 1 दिसम्बर 2023 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन  मेघना गुलजार, निर्माता रोनी स्क्रूवाला ने किया है। मुख्य कलाकार विक्‍की कौशल, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, नीरज कबि, एडवर्ड, सोनेनब्लिक, मोहम्‍मद जीशान अयूब, एड रॉबिंसन, कृष्णकांत सिंह बुंदेला, केइता अराई हैं और फिल्म में 2 सुन्दर गाने हैं, जिसे सोनू निगम, सुनिधि चौहान, श्रेया घोषाल, शंकर महादेवन ने गाया है। फिल्म SAM बहादुर में विक्‍की कौशल ने भारत के पहले फील्‍ड मार्शल सैम मानेक शॉ का किरदार को बड़ी बखूबी के साथ निभाया है। यह फिल्‍म 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को पराजित कर उसके 90 हजार से अधिक सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर देने वाले महानायक, स्वतंत्र भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ के शौर्य, पराक्रम, बलिदान और योगदान को दिखाया जाएगा। फिल्म ने दर्शकों को बाँधकर रखा है। उन दर्शकों को जो भारत के पहले फील्‍ड मार्शल सैम मानेक शॉ का किरदार को जानने में रूचि रखते हों उन्हें पसंद आएगी। इसलिए मैं इस फिल्म को इतिहास में रूचि रखने वाले दर्शकों के लिए पांच  में से साढ़े चार नंबर देती हूँ, बाकी दर्शकों के लिए साढ़े तीन नंबर देती हूँ। बाकी फिल्म को पूरे परिवार व् दोस्तों के साथ बड़े पर्दे पर देखने में आनंद जरूर आएगा।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार श्री उमंग बजाज और केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी का क्षेत्र की जनता से परिचर्चा कार्यक्रम की फोटो

खगोल विज्ञान थीम वाले फन एंड फेयर गो कॉस्मो का ऑर्किड स्कूल करेगा आयोजन

अब स्कूली बच्चे भी रोबोट से लेकर सस्टेनेबल टेक तक मेकाथलॉन 2024 दिल्ली एनसीआर संस्करण में इनोवेटर्स बनेंगे