फिल्म समीक्षा : चिड़ियाखाना

द वीकली टाइम्स, शुक्रवार 2 जून 2023(फिल्म समीक्षक : रेहाना परवीन) नई दिल्ली। फिल्म चिड़ियाखाना 02 जून 2023 को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने वाली फिल्म है इस फिल्म के मुख्य कलाकार ऋत्विक साहोर, अवनीत कौर, राजेश्वरी सचदेवा, प्रशांत नारायण, गोविंद नामदेव, अंजन श्रीवास्तव और रवि किशन लेखक मनीष तिवारी, निर्देशक मनीष तिवारी, निर्माता राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) है। फिल्म को परिवार के साथ देखी जा सकती है। फिल्म की कहानी बिहार से अपनी मां के साथ आए एक लड़के से शुरू होती है। वह मुंबई के सरकारी स्कूल में दाखिला लेता है। उसके मन में बार -बार सवाल उठता है कि उसकी मां बार- बार शहर क्यों बदलती है? शहर बदले, स्कूल बदले, फिर भी पिता का नाम नहीं नहीं बताती और जो कुछ नहीं बदला वह है सूरज का फूटबाल के प्रति अपना एक जुनून। फिल्म की कहानी फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के बारे में हैं, लेकिन फिल्म आगे बढ़ती है तो इसमें भू माफिया, गैर मुम्बईकर और बिहार का नक्सलवाद जैसा मुदा भी आ जाता है। इस फिल्म को मैं पांच मैं से तीन स्टार देती हूँ पर फूटबाल प्रेमी वाले फिल्म दर्शक के लिए मैं पांच मैं से साढ़े तीन स्टार देती हूँ। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार श्री उमंग बजाज और केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी का क्षेत्र की जनता से परिचर्चा कार्यक्रम की फोटो

खगोल विज्ञान थीम वाले फन एंड फेयर गो कॉस्मो का ऑर्किड स्कूल करेगा आयोजन

अब स्कूली बच्चे भी रोबोट से लेकर सस्टेनेबल टेक तक मेकाथलॉन 2024 दिल्ली एनसीआर संस्करण में इनोवेटर्स बनेंगे