आदिपुरुष के नए पोस्टर के जारी होते ही नेटिज़न्स का ढेर सारा मिला प्यार

 

◆ लॉन्च होने के कुछ घंटों के भीतर सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला पोस्टर बना   

द वीकली टाइम्स, शनिवार 1 अप्रैल 2023, नई दिल्ली। जैसे ही प्रभास ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर को पोस्ट किया, प्रसंशकों ने उसपर खूब प्यार बरसाया और इस पोस्ट ने  इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से भी अधिक लाइक्स हासिल किये। फिल्म आदिपुरूष 16 जून 2023 को दुनिया भर में मेगा रिलीज के लिए पूरी तरह  तैयार है। फिल्म  के निर्माताओं ने आज सुबह रामनवमी के शुभ अवसर पर फिल्म का  दिव्य पोस्टर लॉन्च किया ! इसके लॉन्च के कुछ  घंटों के भीतर ही  प्रसंशकों ने  पोस्टर पर अपना भरपूर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। प्रभास को राघव के रूप में, कृति सैनन  को जानकी के रूप में, सनी सिंह को शेष के रूप में, और देवदत्त नागे  को बजरंग के रूप में उन्हें नमन करते हुए यह पोस्टर बेहद पसंद आया है। इतना ही नहीं, इंस्टाग्राम पर प्रभास के एकल  पोस्ट ने  1 मिलियन से ज़्यादा लोगों ने लाइक बटोरे हैं  और इसके दिव्य लॉन्च के तुरंत बाद इसे सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला पोस्टर बना दिया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार श्री उमंग बजाज और केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी का क्षेत्र की जनता से परिचर्चा कार्यक्रम की फोटो

खगोल विज्ञान थीम वाले फन एंड फेयर गो कॉस्मो का ऑर्किड स्कूल करेगा आयोजन

अब स्कूली बच्चे भी रोबोट से लेकर सस्टेनेबल टेक तक मेकाथलॉन 2024 दिल्ली एनसीआर संस्करण में इनोवेटर्स बनेंगे