फिल्म समीक्षा : शुभ निकाह

द वीकली टाइम्स, शुक्रवार 17 मार्च 2023(फिल्म समीक्षक : रेहाना परवीन) नई दिल्ली। भारत में जब बच्चा बच्चा पैदा होता है तो कोई भी मुसलमान या हिन्दू यह नहीं देखता की डॉक्टर हिन्दू है या मुसलमान, वही बच्चा स्कुल जाता है यह नहीं देखता अध्यापक हिन्दू है या मुसलमान, वही बच्चा जब दोस्त बनाता है तो कोई यह नहीं देखता कौन हिन्दू है या मुसलमान, वही बच्चा दोस्तों के साथ जब दिवाली या ईद मनाता है तब यह नहीं देखता दिवाली या ईद किसकी है, जव वहीं बच्चा अपने दोस्त से प्यार करने लगता है तो समाज के ठकेदारों को तब याद आती है यह हिन्दू है और वो मुसलमान है तब उन लोगों को धर्म खतरे में नजर आने लगता है ऐसी ही बेदर्द समाज से जूझते एक प्यारे से कपल की दिल छू लेने वाली कहानी है फिल्म शुभ निकाह। 

17 मार्च 2023 को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने वाली फिल्म शुभ निकाह की खूबसूरती ये है कि सीरियस सब्जेक्ट होने के बाद भी ये आपको बोर नहीं करती। गोविंद नामदेव के साथ-साथ जोया के रोल में आक्षा पार्दसनी और मुन्ना के किरदार में रोहित विक्रम के अभिनय ने दर्शकों का दिल जीतेगा। फिल्म शुभ निकाह हिंदू लड़के मुन्ना उर्फ मुन्ना लाल मिश्रा और मुस्लिम लड़की जोया की प्रेम कहानी पर आधारित एक संवेदनशील फिल्म है। अलग-अलग मजहबों और संस्कृतियों के संगम को खूबसूरती के साथ पेश किया गया है। शुभ निकाह में दिखाया गया है कि कैसे हिंदू परिवार के लड़के मुन्ना और मुस्लिम परिवार की जोया को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। फिर उसके बाद किया होता है शायद यह सभी दर्शक अच्छी तरह से जानते हैं उसी बात को बहुत ही खूबसूरती से फिल्माया गया है। लेखक और निर्देशक अरशद सिद्दीकी ने इस साधारण सी लगने वाली कहानी को बड़े ही रोचक ढंग से पेश किया है। फिल्म में मुख्य कलाकार हैं आक्षा पार्दसनी, रोहित विक्रम, अर्श संधू, गोविंद नामदेव, निर्माता भूपेंद्र सिंह संधू, अर्पित गर्ग। फिल्म बेहद अच्छी है परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है फिल्म ने यह दर्शाया है एक दूसरे को सम्मान करो चाहे वो धर्म ही क्यों ना हो इसलिए फिल्म शुभ निकाह को में पांच में से चार नंबर देती हूँ।  

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार श्री उमंग बजाज और केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी का क्षेत्र की जनता से परिचर्चा कार्यक्रम की फोटो

खगोल विज्ञान थीम वाले फन एंड फेयर गो कॉस्मो का ऑर्किड स्कूल करेगा आयोजन

अब स्कूली बच्चे भी रोबोट से लेकर सस्टेनेबल टेक तक मेकाथलॉन 2024 दिल्ली एनसीआर संस्करण में इनोवेटर्स बनेंगे