डीजी ज्ञानचंद्रा ने केनवास पर अपने हुनर को दिखाया वह अपने आप में अलग : चित्रकार शुशांक




◆ डीजी ज्ञानचंद्रा की पेंटिंग प्रदर्शनी का समापन 

द वीकली टाइम्स, शनिवार 7 जनवरी 2023, नई दिल्ली। डीजी ज्ञानचंद्रा की तांत्रिक पेंटिंग का नई दिल्ली के आल इंडिया फाइन आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स सोसाइटी (AIFACS) के गैलरी में 31 दिसम्बर 2022 से 4 जनवरी 2023 तक लगी।  पेंटिंग की प्रदर्शनी को रोज़ाना सैकड़ों लोगों ने देखा और सराहना की। डीजी ज्ञानचंद्रा की पेंटिंग में हर रंगो के समावेश के अलावा ,आम भाषा के साथ भी  मिलते जुलते दिखाई दिए। प्रदर्शनी की पूर्व संध्या पर मुख्य रूप से उपस्थित महान चित्रकार शुशांक ने समापन मौके पर कहा कि डीजी ज्ञानचंद्रा जी की चित्रकारी में अद्भुत रंगो का समावेश दिखाई दिया उन्होंने जिस तरह केनवास पर अपने हुनर को दिखाया ही वह अपने आप में अलग पहचान बनाई है। ब्लैक, स्पॉट और जीवन शैली का अलग मिश्रण दिखाई दिया।

डीजी ज्ञानचंद्रा अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, फ्रांस व मॉरीशस में अनेक वार्ताएं तथा पेंटिंग प्रदर्शित कर चुके हैं उन्होंने बताया कि हमारी पेंटिंग को देखने के लिए मशहूर मूर्तिकार राम सुतार भी आए। आर्ट फैकल्टी के कई छात्रों ने भी सरहाना की हमें अब और भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिली है। इस मौके पर मशहूर क्रेटिव सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती अरुणा वासुदेव ने चित्रकारी की भूरी भूरी प्रसंशा करते हुए बधाई दी। कई अन्य गणमान्य  लोग उपस्थित रहे। डीजी ज्ञानचंद्रा ने बताया कि मनोविज्ञानिक रूप से पेंटिंग को देखने व् समझने से मन को शांति और बेहतर अनुभूति मिलती है। आगे बताया पिछले 60 वर्षों में लगभग 6000 से अधिक पेंटिंग बनाई  है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार श्री उमंग बजाज और केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी का क्षेत्र की जनता से परिचर्चा कार्यक्रम की फोटो

खगोल विज्ञान थीम वाले फन एंड फेयर गो कॉस्मो का ऑर्किड स्कूल करेगा आयोजन

अब स्कूली बच्चे भी रोबोट से लेकर सस्टेनेबल टेक तक मेकाथलॉन 2024 दिल्ली एनसीआर संस्करण में इनोवेटर्स बनेंगे