फिल्म समीक्षा : रॉकेट्री (द नांबी इफेक्ट)


द वीकली टाइम्स, शुक्रवार 1 जुलाई 2022, (फिल्म समीक्षक रेहाना परवीन) नई दिल्ली। फिल्म रॉकेट्री (द नांबी इफेक्ट) भारतीय राकेट वैज्ञानिक नांबी नारायण की जीवनी पर आधारित है। इस फिल्म के माध्यम से लेखक आर माधवन ने भारतीय सोच पर एक सवालिया निशान लगाया की यहां पर अपनी ईर्षा या लाभ के लिए कुछ लोग देश व् समाज का कितना नुक्सान होगा इसकी परवाह नहीं करते उसी की एक बानगी है। भारतीय राकेट वैज्ञानिक नांबी नारायण जो इसरो में वैज्ञानिक थे उन्हें नासा के वैज्ञानिक बनने का प्रस्ताव था पर भारत के लिए उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया पर भारत के कुछ लोग ने उनको देश द्रोही बना दिया फिल्म रॉकेट्री (द नांबी इफेक्ट) उन सभी जुनूनी लोगों की कहानी है जो अपने हुनर को अपना हौसला बनाते है, घर परिवार सब छोड़कर अपना सब कुछ अपने काम में लगा देते हैं। ये फिल्म उन लोगों की भी कहानी है जिन्हें ऊपर जाता देख उनके आसपास के लोग  स्वार्थ या ईर्षा से नुक्सान पहुँचाने में लग जाते हैं। फिल्म में शारुख खान ने सवाल पूछकर भारतीय राकेट वैज्ञानिक नांबी नारायण के जीवन को जाना। इस फिल्म में मुख्य कलाकार आर माधवन, सिमरन, रजित कपूर, सैम मोहन और शाहरुख खान लेखक और निर्देशक खुद आर माधवन हैं। यह फिल्म 1 जुलाई 2022 को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में अंग्रेजी का इस्तेमाल ज्यादा है इस कारण शायद अंग्रेजी को ना जानने वाले दर्शक को कम पसंद आये। फिर भी में इस फिल्म को पांच में से चार स्टार देती हूँ। इस फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने वाले आर माधवन सहित सभी लोगों का आभार व्यक्त करती हूँ देश को नांबी नारायण के बारे में साथ ही नांबी नारायण को शब्दवाणी समाचार और द वीकली टाइम्स की और से सलूट करती हूँ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार श्री उमंग बजाज और केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी का क्षेत्र की जनता से परिचर्चा कार्यक्रम की फोटो

खगोल विज्ञान थीम वाले फन एंड फेयर गो कॉस्मो का ऑर्किड स्कूल करेगा आयोजन

अब स्कूली बच्चे भी रोबोट से लेकर सस्टेनेबल टेक तक मेकाथलॉन 2024 दिल्ली एनसीआर संस्करण में इनोवेटर्स बनेंगे