फिल्म नार का सुर में महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश : कुलदीप कौशिक

द वीकली टाइम्स, सोमवार 18 जुलाई 2022, नई दिल्ली।  महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश देने वाली फिल्म 'नार का सुर' 5 अगस्त, 2022 को रिलीज के लिए तैयार है। निर्माता सुनील तायल के साथ स्टेप बाय स्टेप हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड और माया मूवीज द्वारा सह-निर्मित इस फिल्म का निर्देशन कुलदीप कौशिक ने किया है। फिल्म 'नार का सुर' की कहानी उन 12 महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देश में न्याय पाने के लिए संघर्ष करती हैं। निर्देशक का कहना है कि प्रत्येक कहानी में महिला सशक्तिकरण का यह मजबूत संदेश होगा कि महिलाएं अपने रास्ते में आने वाली किसी भी चुनौती को बखूबी पार कर सकती हैं। उल्लेखनीय है कि फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली 12 महिलाओं को देश के विभिन्न हिस्सों से चुना गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही यह ट्विटर पर तेजी से ट्रेंड करने लगा है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार श्री उमंग बजाज और केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी का क्षेत्र की जनता से परिचर्चा कार्यक्रम की फोटो

खगोल विज्ञान थीम वाले फन एंड फेयर गो कॉस्मो का ऑर्किड स्कूल करेगा आयोजन

अब स्कूली बच्चे भी रोबोट से लेकर सस्टेनेबल टेक तक मेकाथलॉन 2024 दिल्ली एनसीआर संस्करण में इनोवेटर्स बनेंगे